एयर गन सरेंडर अभियान

  • 06 Oct 2021

23 सितंबर, 2021 को अरुणाचल प्रदेश सरकार ने पशुओं एवं पक्षियों को अवैध शिकार से बचाने और उनके संरक्षण की दृष्टि से ‘एयर गन सरेंडर अभियान’(Air gun surrender campaign) शुरू किया है।


(Image Source: PIB)

  • केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोगों से पशु-पक्षियों का शिकार न करने की अपील करते हुए कहा कि देश भर में एयर गन सरेंडर अभियान चलाया जाएगा।
  • इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपने एयर गन सरेंडर किए।
  • केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने ईटानगर जैविक उद्यान का भी निरीक्षण किया जो दुनिया का पहला हूलोक गिब्बन (Hoolok Gibbon) प्रजनन केंद्र है।