भारत का GDP दोगुना

  • 24 Mar 2025

22 मार्च 2025 को, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले 10 वर्षों में अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को 2.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 4.3 ट्रिलियन डॉलर कर दिया है, जो 105% की वृद्धि दर्शाता है।

मुख्य तथ्य और आंकड़े :

  • विकास दर: भारत का GDP 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2025 में 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो गया है, जो कि 105% की वृद्धि है।
  • वर्तमान स्थिति: भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसमें अमेरिका (30.3 ट्रिलियन डॉलर), चीन (19.5 ट्रिलियन डॉलर), जर्मनी (4.9 ट्रिलियन डॉलर) और जापान (4.4 ट्रिलियन डॉलर) शामिल हैं।
  • जापान की तुलना: भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ देगा, क्योंकि जापान का GDP पिछले दशक में स्थिर रहा है।
  • अन्य देशों की वृद्धि: अमेरिका और चीन के GDP में क्रमशः 66% और 44% की वृद्धि हुई है, जबकि चीन ने इस अवधि में 11.2 ट्रिलियन डॉलर से 19.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा है।