भारत का गेहूँ उत्पादन 2024-25 में रिकॉर्ड उच्चतम स्तर

  • 11 Mar 2025

9 मार्च, 2025 को, केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने अनुमान लगाया कि भारत का गेहूँ उत्पादन 2024-25 में रिकॉर्ड 115.3 मिलियन टन तक पहुँच सकता है, जो कि 2023-24 की तुलना में लगभग 2% अधिक है।

पाँच मुख्य तथ्य और आँकड़े :

  • उत्पादन का अनुमान: गेहूँ उत्पादन 2024-25 में 115.3 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि यह 2023-24 में 113.3 मिलियन टन था।
  • खरीद लक्ष्य: सरकार ने आगामी रबी विपणन सत्र (2025-26) के लिए 31 मिलियन टन गेहूँ खरीदने का लक्ष्य रखा है।
  • वर्तमान स्थिति: इस वर्ष सरकार ने अब तक 26.6 मिलियन टन गेहूँ खरीदा है, जबकि लक्ष्य 30-32 मिलियन टन था।
  • मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP): गेहूँ के लिए MSP को ₹2,425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹150 या 6.59% अधिक है।
  • राज्यवार उत्पादन: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा गेहूँ उत्पादक राज्य है, इसके बाद मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र आते हैं।