संसद का बजट सत्र आरम्भ

  • 31 Jan 2025

31 जनवरी, 2025 को संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के साथ शुरू हुआ। इसके तुरंत बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा और राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।

मुख्य बिंदु:

  • सत्र की शुरुआत: बजट सत्र का आगाज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुआ।
  • आर्थिक सर्वेक्षण: वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, जिसमें देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्य के दृष्टिकोण का विस्तृत विश्लेषण किया गया।
  • बजट सत्र : सत्र के दौरान 16 बिल पेश किए जाएंगे, जिनमें वित्त विधेयक 2025, वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024, इमिग्रेशन और विदेशी नागरिक विधेयक, 2025, बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 और रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 शामिल हैं।
  • सत्र की अवधि: बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा।