उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र का गठन

  • 20 Jul 2024

19 जुलाई, 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर 'राज्य राजधानी क्षेत्र' (SCR) के गठन की अधिसूचना जारी की।

  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की देखरेख और नए परिभाषित क्षेत्र के भीतर संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन हेतु उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (UP-SCRDA) की स्थापना को भी मंजूरी दी।
  • अधिसूचना के अनुसार SCR में कुल 6 जिलों के 27,826 वर्ग किमी क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।
  • इसमें लखनऊ के 2528 वर्ग किमी, हरदोई के 5986 वर्ग किमी, सीतापुर के 5743 वर्ग किमी, उन्नाव के 4558 वर्ग किमी, रायबरेली के 4609 वर्ग किमी और बाराबंकी के 4402 वर्ग किमी क्षेत्र का अधिग्रहण किया जाएगा।
  • UP-SCRDA की अध्यक्षता मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी एवं प्रदेश के मुख्य सचिव इसके उपाध्यक्ष होंगे।
  • अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, लखनऊ और अयोध्या के मंडलायुक्त, सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, लखनऊ, उन्नाव-शुक्लागंज और रायबरेली विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी इसके सदस्य होंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2022 में इस परियोजना की शुरुआत की थी।