उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस क्रेन की आबादी में वृद्धि

  • 12 Jul 2024

10 जुलाई, 2024 को उत्तर प्रदेश राज्य वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 19,918 सारस क्रेन पक्षी हैं, जो वर्ष 2023 की तुलना में 396 अधिक हैं।

  • 20-21 जून, 2024 के दौरान की गई नवीनतम ग्रीष्मकालीन गणना के अनुसार उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस क्रेन की आबादी बढ़ रही है।
  • ग्रीष्मकालीन गणना में पूरे उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक 10,000 नागरिकों ने भाग लिया।
  • इटावा वन प्रभाग में सारस क्रेन की सर्वाधिक संख्या 3,289 दर्ज की गई, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 500 अधिक है, वहीं हापुड एवं पलिया-खीरी में सबसे कम संख्या 2 दर्ज की गई।
  • मऊ वन प्रभाग में एक दशक में पहली बार 6 सारस क्रेन देखे गए।
  • राज्य के 10 वन प्रभागों- इटावा (3,289), मैनपुरी (2,945), शाहजहांपुर (1,212), औरैया (1,202), कन्नौज (786), हरदोई (735), संत कबीर नगर (717), कानपुर देहात (709), गोरखपुर (675) और सिद्धार्थ नगर (673) में सारस की संख्या 500 से अधिक है।