भारत ने ICC T-20 विश्व कप 2024 का ख़िताब जीता

  • 01 Jul 2024

29 जून, 2024 को ICC पुरुष T-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर अपना दूसरा T-20 विश्व कप खिताब जीता।

  • T-20 विश्व कप का निर्णायक मुकाबला वेस्टइंडीज के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन मैदान में खेला गया।
  • T-20 विश्व कप के 9वें संस्करण की संयुक्त मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की गई।
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाला पहला ICC विश्व कप टूर्नामेंट था।
  • इस जीत के साथ, भारत ICC पुरुष T20 विश्व कप दो बार जीतने वाली तीसरी टीम बन गई; इंग्लैंड (2010, 2022) और वेस्टइंडीज (2012, 2016) यह उपलब्धि हासिल करने वाली अन्य टीमें हैं।
  • T20 विश्व कप पहली बार 2007 में खेला गया था।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच

विराट कोहली

प्लेयर ऑफ द सीरीज

जसप्रीत बुमराह

सर्वाधिक रन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (281)

सर्वाधिक विकेट

फजलहक फारूकी एवं अर्शदीप सिंह (17)

सर्वाधिक सिक्स

निकोलस पूरन (17)