46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक का आयोजन

  • 24 May 2024

20-30 मई, 2024 के मध्य केरल के कोच्चि में '46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक' (ATCM 46) तथा 'पर्यावरण संरक्षण समिति की 26वीं बैठक' (CEP 26) का आयोजन किया जा रहा है।

  • इस बैठक का आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत गोवा स्थित 'राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र' (NCPOR) तथा अंटार्कटिक संधि सचिवालय द्वारा किया जा रहा है।
  • यह अंटार्कटिका में पर्यावरणीय प्रबंधन एवं वैज्ञानिक सहयोग पर रचनात्मक वैश्विक वार्ता को सुविधाजनक बनाने की भारत की इच्छा के अनुरूप है।
  • अंटार्कटिक संधि पर 1959 में वाशिंगटन, डी.सी. में 12 देशों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे और यह 1961 में लागू हुई। वर्तमान में 56 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • भारत वर्ष 1983 से अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार सदस्य रहा है।
  • भारत का पहला अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र ‘दक्षिण गंगोत्री’ वर्ष 1983 में स्थापित किया गया था।