विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (WESP) रिपोर्ट

  • 18 May 2024

16 मई, 2024 को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) ने ‘2024 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं’ (World Economic Situation and Prospects as of mid-2024) नामक रिपोर्ट प्रकाशित की।

  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 6.9% रहने का अनुमान है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र (UN) ने जनवरी 2024 में उक्त अवधि के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.2% रहने का अनुमान जताया था।
  • रिपोर्ट में वर्ष 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.6% की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
  • मजबूत घरेलू मांग तथा विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में मजबूती से भारत की आर्थिक वृद्धि दर में बढ़त का अनुमान लगाया गया है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति वर्ष 2023 में 5.6 प्रतिशत से घटकर 2024 में 4.5 प्रतिशत होने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वर्ष 2024 में 5.8% की दर से वृद्धि होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2024 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के 2.7% रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।