शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 6.7%: PLFS बुलेटिन

  • 17 May 2024

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) त्रैमासिक बुलेटिन [जनवरी से मार्च 2024] के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2024 अवधि में घटकर 6.7% हो गई, जो एक वर्ष पूर्व की इसी अवधि में 6.8% थी।

  • इस सर्वेक्षण के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के मध्य बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2024 में घटकर 8.5 प्रतिशत हो गई, जो जनवरी-मार्च 2023 में 9.2 प्रतिशत थी।
  • शहरी क्षेत्रों में पुरुषों के मध्य बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2024 में बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई, जो जनवरी-मार्च 2023 में 6 प्रतिशत थी।
  • नियमित समय अंतराल पर श्रम बल डेटा की उपलब्धता के महत्व को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) ने अप्रैल 2017 में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) शुरू किया।
  • बेरोजगारी दर को श्रम बल में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • श्रम बल से तात्पर्य जनसंख्या के उस हिस्से से है, जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए श्रम की आपूर्ति करता है। इसमें नियोजित और बेरोजगार दोनों व्यक्ति शामिल हैं।