ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र में रूस द्वारा तेल व गैस की खोज

  • 17 May 2024

हाल ही में यूके हाउस ऑफ कॉमन्स एनवायरनमेंट ऑडिट कमेटी (EAC) को सौंपे गए सबूतों के अनुसार, रूस ने अंटार्कटिका के ब्रिटिश क्षेत्र में तेल और गैस के विशाल भंडार की खोज की है।

  • खोजे गए भंडार में लगभग 511 बिलियन बैरल तेल होने का अनुमान है, जो पिछले 50 वर्षों में उत्तरी सागर के उत्पादन का लगभग 10 गुना है।
  • अंटार्कटिका वर्तमान में 1959 की अंटार्कटिक संधि के अधीन है, जिसके अनुसार क्षेत्र में सभी तेल निष्कर्षण गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
  • यह संधि यह सुनिश्चित करने के लिए स्थापित की गई थी कि इस क्षेत्र का उपयोग विशेष रूप से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जाए और यह अंतरराष्ट्रीय तनाव का कारण नहीं बन सके।
  • 1976 में, संधि पर हस्ताक्षर करने वालों ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एहतियाती दृष्टिकोण अपनाते हुए, अंटार्कटिका में खनिजों की खोज और दोहन पर रोक लगाने का निर्णय लिया था।