चीन, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

  • 14 May 2024

आर्थिक थिंक टैंक ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (GTRI) के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में 118.4 अरब डॉलर के द्विपक्षीय वाणिज्य व्यापार के साथ चीन, अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है।

  • वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 118.3 बिलियन डॉलर रहा।
  • वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान अमेरिका, भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार था।
  • रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में चीन को भारत का निर्यात 8.7% बढ़कर 16.67 अरब डॉलर हो गया। जिन क्षेत्रों में भारत का निर्यात बढ़ा है, उनमें लौह अयस्क, सूती धागा, कपड़े, हथकरघा, मसाले, फल और सब्जियां, प्लास्टिक और लिनोलियम जैसी वस्तुएं शामिल हैं।
  • उक्त अवधि में चीन से भारत द्वारा किये जाने वाला आयात 3.24% बढ़कर 101.7 अरब डॉलर हो गया।
  • ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2024 तक, अपने शीर्ष 15 व्यापारिक भागीदारों के साथ भारत की व्यापार गतिशीलता में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार अधिशेष या घाटे की स्थिति के साथ-साथ निर्यात और आयात दोनों पर असर पड़ा है।