आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा बैठक

  • 13 May 2024

7-9 मई, 2024 के मध्य मलेशिया के पुत्रजया में 'आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते' (AITIGA) की समीक्षा के लिए चौथी संयुक्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत और सभी 10 आसियान देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • इसकी सह-अध्यक्षता भारतके वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (Trade) मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की।
  • AITIGA को व्यवसायों के लिए अधिक व्यापार-सुविधाजनक और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से इसकी समीक्षा के लिए चर्चा मई 2023 में शुरू हुई थी।
  • AITIGA की समीक्षा के कार्य में संलग्न संयुक्त समिति की अब तक चार बार बैठकें हो चुकी हैं। पांचवीं संयुक्त समिति की बैठक का आयोजन 29-31 जुलाई, 2024 के मध्य इंडोनेशिया के जकार्ता में होगा।
  • भारत के वैश्विक व्यापार में 11% की हिस्सेदारी के साथ आसियान भारत के प्रमुख व्यापार साझेदारों में से एक है।
  • वर्ष 2023-24 के दौरान दोनों पक्षों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 122.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है।
  • आसियान
  • आसियान (Association of Southeast Asian Nations - ASEAN) की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुई थी।
  • वर्तमान में आसियान में 10 सदस्य राष्ट्र हैं।
  • आसियान का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।
  • संगठन का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र में आर्थिक सहयोग एवं विकास को बढ़ावा देना है।