विश्व पर्यटन दिवस

27 सितम्बर 2022 को विश्व पर्यटन दिवस इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया।

वर्ष 2022 के लिये थीम : पर्यटन पर पुनर्विचार।

उद्देश्य : जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को पर्यटन के लिये प्रेरित करना है क्योंकि पर्यटन दुनिया भर के लोगों को और अधिक एकीकृत रूप से जोड़ने में मदद करता है। वर्ष 1980 से प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) कानूनों को अपनाने की वर्षगाँठ के रूप में इस तिथि को विश्व पर्यटन में महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।