संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (United Nations Office for Disaster Risk Reduction - UNDRR) द्वारा द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ डिजास्टर्स 2000-2019 (The Human Cost of Disasters 2000-2019) रिपोर्ट जारी की गई है।
प्रमुख बिन्दुः रिपोर्ट के अनुसार पिछले 20 वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM): राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) के पास NDMA द्वारा सृजित व्यापक नीतियों और दिशा-निर्देशों के अधीन आपदा प्रबंधन के लिये मानव संसाधन विकास और क्षमता निर्माण का अधिदेश है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF): राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) आपदा मोचन हेतु एक विशेषीकृत बल है और यह NDMA के समग्र पर्यवेक्षण और नियंत्रण में कार्य करता है।