प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई)

मई 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान के एक भाग के रूप में, भारत सरकार ने 20,050 करोड़ के कुल परिव्यय वाली अपनी प्रमुख योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) शुरू की गई।

  • उद्देश्य : मत्स्य उत्पादन तथा उत्पादकता में महत्वपूर्ण अंतरालों को कम करना, अभिनव प्रयोग तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी का समावेश करना, पोस्ट हार्वेस्ट अवसंरचना तथा प्रबंधन, मूल्य श्रृंखला का आधुनिकीकरण और सुदृढीकरण करना, ट्रेसेबिलिटी, मजबूत मात्स्यिकी प्रबंधन ढांचे की स्थापना करना और मछुआरों का कल्याण करना है।
  • भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अब तक का सर्वाधिक निवेश है, जिसे सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में वित्तीय वर्ष 21 से वित्तीय वर्ष 25 तक पाँच वर्षों में लागू किया जाएगा ताकि मछुआरों, मछली किसान और मछली श्रमिक के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करते हुए मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और उत्तरदायी विकास किया जा सके।