संसद में नए राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण

जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के ऊपर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। इस नए प्रतीक जो धातु की मूर्ति है, उसका निर्माण औरंगाबाद, जयपुर और दिल्ली में कलाकारों सुनील देवरे तथा लक्ष्मण व्यास द्वारा किया गया है। पहले के डिजाइन में इमारत के ऊपर एक शिखर शामिल था और वर्ष 2020 में इसे अशोक प्रतीक के साथ बदल दिया गया था। वर्तमान का यह राष्ट्रीय प्रतीक कांस्य (Bronze) धातु से बना है और इसका कुल वजन 9,500 किलोग्राम है तथा इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है।

राष्ट्रीय प्रतीक

  • भारत के राष्ट्रीय प्रतीक को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के सारनाथ स्थान में विद्यमान सम्राट अशोक द्वारा निर्मित अशोक स्तंभ से लिया गया है।
  • इसमें मूल रूप में 4 शेर हैं। जो एक दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। इसके नीचे घंटे के आकार के पप्र के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं, जिनके बीच-बीच में चक्र बने हुए हैं। 26 जनवरी, 1950 को भारत सरकार द्वारा अपनाए गए राज्य चिन्ह में केवल तीन शेर दिऽाई देते हैं, चौथा दृश्य से छिपा हुआ है।