मई, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केरल के तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का उद्घाटन किया। केरल विधानसभा द्वारा प्रथम बार राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022 का आयोजन स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के रूप में किया गया। इस सम्मेलन में संसद एवं राज्य विधानसभाओं की विभिन्न महिला विधायकों तथा केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा के उपाध्यक्ष व अन्य संसद सदस्यों ने भाग लिया।
भारत सरकार द्वारा 2016 में नई दिल्ली में प्रथम महिला विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।