अंतरराष्ट्रीय परिचालनात्मक समुद्री विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र
दिसंबर, 2018 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रलय द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय परिचालनात्मक समुद्री विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र’ (ITCO-OCEAN) का उद्घाटन किया गया।
यह केंद्र हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागरीय सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) परिसर में निर्मित किया गया है।
प्रशिक्षण सुविधा के रूप में स्थापित यूनेस्को (UNESCO) श्रेणी-2 के इस केंद्र से हिंद महासागर की सीमा से लगे दक्षिण एशियाई एवं अफ्रीकी देशों और प्रशांत महासागर में स्थित छोटे द्वीपीय देशों को महासागर विज्ञान तथा प्रबंधन के क्षेत्र में इनकोइस (INCOIS) की विशेषज्ञता एवं अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।
उद्देश्यः इसकेंद्रकाउद्देश्यवैज्ञानिकों/अनुसंधानकर्ताओं/सरकारी अधिकारियों/आपदा प्रबंधकों/नीति-निर्माताओं आदि को प्रशिक्षण प्रदान करना था।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रलय द्वारा भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय परिचालनात्मक समुद्री विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई थी।