पन्ना टाइगर रिजर्व को बायोस्फ़ीयर रिजर्व का दर्जा

जनवरी, 2021 में मध्य प्रदेश के पन्ना नेशनल पार्क को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने अपने वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) में सम्मिलित किया है।

प्रमुख बिंदुः पन्ना बायोस्फीयर रिजर्व पंचमढ़ी और अमरकंटक के बाद बायोस्फीयर रिजर्व सूची में सम्मिलित होने वाला मध्य प्रदेश का तीसरा रिजर्व है।

  • यह मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में विंध्य पर्वतश्रृंखला में स्थित है। इसे वर्ष 1981 में स्थापित किया गया था।
  • यह मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों में लगभग 540 वर्ग किमी- के क्षेत्र में विस्तृत है। यह क्षेत्र पन्ना व हीरा खनन के लिए प्रसिद्ध है। इस रिजर्व के मध्य से केन नदी बहती है जो की यमुना नदी की एक सहायक नदी है।
  • केन-बेतवा नदी इंटरलिंकिंग परियोजना इस बाघ अभ्यारण्य में स्थापित की जाएगी। UNESCO द्वारा पन्ना बायोस्फीयर रिजर्व के साथ-साथ मालदीव में फवहमुलाहंद अडू अटोल (Fuvahmulahand Addu Atoll) को भी वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में सम्मिलित किया गया है।