राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी)

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम केन्द्रीय प्रायोजित योजना है, जो टीबी मुक्त भारत के विजन के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसमें सभी क्षयरोगियों को निःशुल्क निदान और गुणवत्तापूर्ण आश्वस्त उपचार दिया जाता है।

  • भारत का राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम 1962 में प्रारंभ किया गया था और संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम 1997 में चलाया गया था।
  • क्षय रोग को 2025 तक समाप्त करने के भारत सरकार के विजन के अनुरूप जनवरी 2020 में कार्यक्रम को राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम नाम दिया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्यः टीबी के कारण होने वाली घटनाओं और मृत्यु दर को कम करना।

  • दवा प्रतिरोध को रोकना और दवा प्रतिरोध टीबी मामलों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना।
  • एचआईवीसंक्रमित टीबी रोगियों के बीच परिणामों में सुधार करना।
  • स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में निजी क्षेत्र की प्रमुख उपस्थिति के साथ उन को बड़े पैमाने पर शामिल करना।

कार्यक्रम का लक्ष्यः भारत सरकार देश में क्षय रोग (टीबी) को 2025 तक समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी राज्य अपने ठोस प्रयास कर रहे हैं।