IUCN सरकारों तथा नागरिकों दोनों से मिलकर बना एक सदस्यता संघ है। यह दुनिया की प्राकृतिक स्थिति को संरक्षित रखने के लिये एक वैश्विक प्राधिकरण है, जिसकी स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी।
इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड में स्थित है। IUCN द्वारा जारी की जाने वाली लाल सूची दुनिया की सबसे व्यापक सूची है, जिसमें पौधों और जानवरों की प्रजातियों की वैश्विक संरक्षण की स्थिति को दर्शाया जाता है।
IUCN प्रजातियों के विलुप्त होने के जोखिम का मूल्यांकन करने के लिये कुछ विशेष मापदंडों का उपयोग करता है। ये मानदंड दुनिया की अधिकांश प्रजातियों के लिये प्रासंगिक हैं।
इसे जैविक विविधता की स्थिति जानने के लिये सबसे उत्तम स्रोत माना जाता है। यह SDG का एक प्रमुख संकेतक भी है।
लाल सूची में हर जीव जाति को नौ में से एक श्रेणी में डाला जाता है। यह श्रेणीकरण उनकी कुल आबादी, आबादी में गिरावट के दर, भौगोलिक विस्तरण के क्षेत्र और उनके क्षेत्र (मानवीय गतिविधियों द्वारा) छितरे जाने की हद के आधार पर किया जाता है।