क्लाइड बैंक घोषणा पत्र

विश्व के 22 देशों के गठबंधन द्वारा वैश्विक समुद्री उद्योग में वि-कार्बनीकरण को गति प्रदान करने के लिए बंदरगाहों के मध्य शून्य उत्सर्जन पोत परिवहन व्यापारिक मार्ग को सृजित करने पर सहमति व्यक्त की गई है।

  • ग्लास्गो में आयोजित हुए COP-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में क्लाइडबैंक घोषणा (Clydebank Declaration) को अपनाया गया। इसके तहत वर्ष 2025 तक कम से कम 6 हरित गलियारों की स्थापना का समर्थन करने के प्रति सहमति व्यक्त की गई है।
  • यह घोषणा दो या दो से अधिक पत्तनों के मध्य ग्रीन शिपिंग कॉरिडोर अर्थात् शून्य-उत्सर्जन समुद्री मार्गों की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।
  • इससे वैश्विक समुद्री उद्योग के वि-कार्बनीकरण को गति प्रदान करने में मदद मिलेगी।
  • इसके लिए शून्य उत्सर्जन ईंधन की विकासशील आपूर्ति, वि-कार्बनीकरण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और विनियामक फ्रेमवर्क की आवश्यकता होगी।
  • भारत ने अभी तक इस घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।