भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का गठन सन् 1962 में पशु क्रूरता निवारण कानून, 1960 के खण्ड चार के तहत किया गया था। बोर्ड पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का देश में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करता है और इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की मदद करता है।
यह बोर्ड एक वैधानिक सलाहकार निकाय है।
भारत के पशु कल्याण बोर्ड की शुरुआत रुक्मिणी देवी अरुनाल्डे ने की थी, जिन्होंने संगठन का नेतृत्व किया और तिरुवनमियूर, चेन्नई में अपना मुख्यालय स्थापित किया था।