आदर्श पंचायती सिटीजन चार्टर

मई, 2021 में पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संसथान के सहयोग से एक आदर्श पंचायती सिटीजन चार्टर फ्रेंमवर्क जारी किया है।

  • इसे पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (National Institute of Rural Development - Panchayati Raj- NIRDPR) के सहयोग से तैयार किया गया है।
  • NIRDPR, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है। इसे सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) के साथ कार्यों को संरेखित करते हुए, 29 क्षेत्रों में सेवाओं के वितरण के हेतु विकसित किया गया है।
  • यह आशा है कि पंचायतें इस रूपरेखा का उपयोग करते हुए और ग्राम सभा के यथोचित अनुमोदन से एक नागरिक घोषणापत्र बनाएंगी जिसमें पंचायत द्वारा नागिरकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विभिन्न श्रेणियों, ऐसी सेवाओं के लिये शर्तों और ऐसी सेवाओं की समय-सीमा का विस्तृत ब्यौरा होगा।
  • यह घोषणापत्र जहां एक ओर नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगा वहीं दूसरी ओर पंचायतों एवं उनके चुने हुए प्रतिनिधियों को लोगों के प्रति सीधे जवाबदेह बनाएगा।
  • चार्टर लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान करेगा, उनकी शिकायतों का समाधान करेगा और इस प्रकार उनके जीवन में सुधार करेगा।
  • चार्टर, एक ओर नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा, और दूसरी ओर, यह पंचायतों और उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों को लोगों के प्रति अधिक सीधे जवाबदेह बनाएगा।

भारत में पंचायतों में नागरिक चार्टर की आवश्यकता

भारत में पंचायतें नागरिकों के दैनिक जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पंचायतें भारत की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी के लिए सरकारी संपर्क के पहले स्तर का प्रतिनिधित्व करती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के तीसरे स्तर का गठन करती हैं।

  • पंचायतों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 243जी, विशेष रूप से पेयजल, पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्रों में निर्धारित बुनियादी सेवाओं के वितरण का काम सौंपा गया है।
  • इसलिए, सेवा वितरण की बेहतरी के लिए ‘आदर्श पंचायत नागरिक चार्टर’ की आवश्यकता उत्पन्न होती है। चार्टर पारदर्शिता और जवाबदेही, मानकों, गुणवत्ता और सेवा वितरण की समय सीमा, और शिकायत निवारण तंत्र के प्रति पंचायत की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।