‘जल नायक : अपनी कहानी साझा करें’ प्रतियोगिता

  • 03 Nov 2022

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 'जल नायक : अपनी कहानी साझा करें' प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है, जो हर महीने माईगव पोर्टल पर आयोजित की जायेगी।

उद्देश्य- सामान्य रूप से जल के महत्व को प्रोत्साहन देना और जल संरक्षण तथा जल संसाधनों के सतत विकास पर देशव्यापी प्रयासों की सहायता करना|

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • अनामिका तिवारी को सितंबर 2022 के महीने की प्रतियोगिता के लिए विजेता घोषित किया गया है।
  • इन्हें 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
  • ये विद्यालय में शिक्षिका/प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और विद्यालय में नाटक की सहायता से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में सिखाने का प्रयास कर रही हैं।