मुंबई जलवायु कार्य योजना
- 28 Mar 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 मार्च, 2022 को ‘मुंबई जलवायु कार्य योजना’ (Mumbai Climate Action Plan: MCAP) का शुभारंभ किया।
(Image Source: https://mcap.mcgm.gov.in/)
- समावेशी और मजबूत शमन और अनुकूलन रणनीतियों को अपनाकर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए योजना ने शहर के लिए 30 साल का रोडमैप तैयार किया है।
- यह योजना अनिवार्य रूप से उत्सर्जन को कम करने और ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए पेरिस समझौते में उल्लिखित जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है।
- कार्य योजना ने ग्रीनहाउस गैस के शून्य उत्सर्जन या 2050 के लिए नेट-जीरो लक्ष्य के उद्देश्य से लघु, मध्यम और दीर्घकालिक जलवायु लक्ष्य निर्धारित किए हैं।
- कार्य योजना के तहत छ: रणनीतिक क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी- सतत अपशिष्ट प्रबंधन; शहरी हरियाली और जैव विविधता; शहरी बाढ़ और जल संसाधन प्रबंधन; ऊर्जा और भवन; वायु गुणवत्ता; और सतत गतिशीलता।
- बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई इंडिया) और 'सी40 शहरों के नेटवर्क' (C40 Cities network) के तकनीकी सहयोग से योजना तैयार की है।
- सी40 सिटीज क्लाइमेट लीडरशिप ग्रुप (C40 Cities Climate Leadership Group) दुनिया भर के 97 शहरों का एक संघ है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से लड़ना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है, और इस प्रकार जलवायु जोखिमों को कम करना है।
- पांच भारतीय शहर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और मुंबई वर्तमान में सी40 नेटवर्क का हिस्सा हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे