सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग

  • 04 Mar 2022

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरू ने फरवरी 2022 में 'परम प्रवेग' (Param Pravega) नामक सुपर कंप्यूटर को कमीशन किया है।

(Image Source: https://economictimes.indiatimes.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: यह देश के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक है, और भारतीय शैक्षणिक संस्थान में स्थापित सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है।

  • इसकी कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 3.3 पेटाफ्लॉप (petaflops) है।
  • इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • इस सुपर कंप्यूटर में उपयोग किए जाने वाले अधिकांश घटकों को स्वदेशी रूप से निर्मित और असेंबल किया गया है। इसका सॉफ्टवेयर भी भारत में ही विकसित किया गया है।

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन: इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है, और सी-डैक और भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। इस मिशन के तहत भारत में अब तक 10 सुपरकंप्यूटर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।