डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021

  • 01 Jun 2021

मैक्सिको की लेखिका ‘वेलेरिया लुसेली’ ने अपने काल्पनिक उपन्यास 'लॉस्ट चिल्ड्रन आर्काइव' (Lost Children Archive) के लिए डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 जीता है।

  • यह काल्पनिक उपन्यास मैक्सिकन-अमेरिकी सीमा पर बच्चों को उनके माता-पिता से दूर रखने की अमेरिकी नीति से प्रेरित था। इसने 2020 में राथबोन्स फोलियो पुरस्कार (Rathbones Folio prize) भी जीता था।
  • 1994 में स्थापित, अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार को 100,000 यूरो की पुरस्कार राशि के साथ साहित्य के लिए दुनिया के सबसे अधिक राशि वाले पुरस्कारों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार अंग्रेजी में लिखित या अनुवादित उपन्यास को दिया जाता है।
  • पुरस्कार नामांकन दुनिया भर के सार्वजनिक पुस्तकालयों द्वारा किए जाते हैं और लेखक और अनुवादक दोनों पुरस्कार के लिए पात्र हैं।