प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

  • 12 Mar 2025

11 मार्च 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी की पुष्टि हुई। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान,” ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन”, से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य तथ्य:

  • चर्चा के क्षेत्र: चर्चा का मुख्य फोकस रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक संबंध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर था।
  • भारत की भूमिका: भारत ने मॉरीशस के लिए एक विश्वसनीय विकास साझेदार के रूप में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और वैश्विक दक्षिण के हितों को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करने का वादा किया।
  • अवसंरचना परियोजनाएँ: दोनों देश महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं पर सहयोग कर रहे हैं, जो मॉरीशस में विकास में योगदान दे रही हैं।
  • भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी: राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल और एक भारतीय नौसेना युद्धपोत शामिल हुआ।
  • मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान: पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' (GCSK) से सम्मानित किया गया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।यह सम्मान नेल्सन मंडेला सहित केवल पाँच विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को मिला है।
  • ओसीआई कार्ड की घोषणा: प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम को ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड जारी करने की घोषणा की।