संस्कृत के विद्वान विद्यावाचस्पति गोविंदाचार्य का निधन

  • 14 Dec 2020

संस्कृत और कन्नड़ विद्वान विद्यावाचस्पति बन्नंजय गोविंदाचार्य का 13 दिसंबर, 2020 को अंबालपैडी, उडुपी में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

  • उन्होंने संस्कृत विषय पर 100 से अधिक पुस्तकों और 4,000 पृष्ठों के लेखन के अलावा, 'माधव दर्शन' पर व्यापक शोध किया था। उन्होंने वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण, भागवत और पुराणों पर टीकाएँ लिखी थीं।
  • उन्हें 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।