रुथ बेडर गिन्सबर्ग का निधन

  • 22 Sep 2020

अमेरिका के उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रुथ बेडर गिन्सबर्ग का कैंसर के कारण 18 सितंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं।

  • अमेरिका की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के पद पर पहुंचने वाली गिन्सबर्ग दूसरी महिला थीं। उन्हें महिला अधिकार और सामाजिक न्याय का पुरोधा माना जाता है।
  • उन्होंने पूरी जिदंगी लैंगिक समानता की वकालत की और उनकी ख्याति सतर्क और संयमित न्यायाधीश की रही।