भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस पद्मावती का निधन

  • 03 Sep 2020

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस पद्मावती का 29 अगस्त, 2020 को कोविड -19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे 103 वर्ष की थी।

  • उन्हें लोकप्रिय रूप से 'गॉड मदर ऑफ कार्डियोलॉजी' के रूप में जाना जाता है।
  • 1917 में बर्मा (अब म्यांमार) में जन्मी, डॉ पद्मावती द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में भारत आई थीं, उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई रंगून मेडिकल कॉलेज से की थी।
  • उन्होंने 1962 में ऑल इंडिया हार्ट फाउंडेशन और 1981 में राष्ट्रीय हृदय संस्थान (NHI) की स्थापना की थी।
  • उन्हें अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी एंड एफएएमएस द्वारा फेलोशिप और भारत में कार्डियोलॉजी के विकास में उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए, भारत सरकार द्वारा 1967 में पद्म भूषण और 1992 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।