71 प्रमुख हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

  • 29 Apr 2025

28 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित सिविल इन्वेस्टिटचर सेरेमनी-I में 71 विशिष्ट व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री) प्रदान किए।

मुख्य तथ्य:

  • पद्म विभूषण: दिवंगत ओसामु सुजुकी (पूर्व सीईओ, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन), दिवंगत एम.टी. वासुदेवन नायर (मलयालम लेखक-निर्देशक), डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा), वायलिन वादक डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला) को सम्मानित किया गया।
  • पद्म भूषण: इनमें फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, दिवंगत ग़ज़ल गायक पंकज उधास, दिवंगत सुशील कुमार मोदी (पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार), हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश, तमिल अभिनेता एस. अजित कुमार, जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरमैन पंकज पटेल, इंजीनियर विनोद धाम (पेंटियम के जनक) आदि शामिल हैं।
  • पद्म श्री: प्रमुख नामों में लक्ष्मीपथी रामासुब्बैय्यर (पत्रकारिता), पूर्व एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य, क्रिकेटर आर. अश्विन, मराठी लेखक-वन्यजीव शोधकर्ता मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, कठपुतली कलाकार भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्याथारा, पंजाबी गायिका जसपिंदर नरूला, अमेरिकी लेखक स्टीफन नैप आदि हैं।
  • 30 अनसुने नायक: इस वर्ष 30 अनसुने नायकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें 100 वर्षीय लिबिया लोबो सरदेसाई (गोवा स्वतंत्रता संग्राम) शामिल हैं।
  • कुल नामांकन: वर्ष 2025 के लिए कुल 139 नामों की घोषणा हुई थी, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं; इनमें 23 महिलाएं, 10 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 13 मरणोपरांत सम्मानित हुए।