गीटेक्स अफ्रीका 2025

  • 18 Apr 2025

18 अप्रैल कोभारत ने मोरक्को के मैराकेश में आयोजित अफ्रीका के सबसे बड़े तकनीकी और स्टार्टअप शो, गीटेक्स अफ्रीका 2025 (GITEX Africa 2025) में भाग लिया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम नीति निर्माता, परिवर्तनकारी और दूरदर्शी नेताओं को वैश्विक अर्थव्यवस्था में समावेशी और न्यायसंगत विकास के अवसरों पर चर्चा करने का मंच प्रदान करता है।

प्रमुख तथ्य:

  • प्रतिनिधित्व: भारत का प्रतिनिधित्व कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने किया, जिन्होंने उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें, पैनल चर्चाएं और भारतीय स्टार्टअप्स के साथ संवाद किया।
  • डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर: जयंत चौधरी ने भारत की डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को उल्लेखनीय बताया, जिसने ई-कॉमर्स और स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।
  • उन्नत तकनीक का समावेश: भारत अपनी कौशल विकास प्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, फिनटेक और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी उन्नत तकनीकों को तेजी से एकीकृत कर रहा है।
  • साझेदारी और सहयोग: कार्यक्रम में भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ डिजिटल नवाचारों और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
  • वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका: GITEX Africa जैसे मंचों पर भारत की भागीदारी उसकी तकनीकी क्षमताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम की वैश्विक पहचान को मजबूत करती है।