विश्व धरोहर दिवस 2025

  • 18 Apr 2025

18 अप्रैल 2025 को विश्वभर में विश्व धरोहर दिवस मनाया गया । विश्व धरोहर दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा और संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

प्रमुख तथ्य :

  • 2025 का विषय: "आपदाओं और संघर्षों से खतरे में विरासत: ICOMOS की 60 वर्षों की कार्रवाई से सीख"। यह विषय प्राकृतिक आपदाओं, युद्धों और जलवायु परिवर्तन से विरासत की सुरक्षा की आवश्यकता पर केंद्रित है।
  • इतिहास: यह दिवस पहली बार 1982 में ICOMOS द्वारा प्रस्तावित किया गया था और 1983 में यूनेस्को द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हुई।
  • महत्व: यह दिवस विरासत संरक्षण में समुदायों की भूमिका, पर्यटन, शिक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है तथा शहरीकरण, युद्ध और जलवायु संकट जैसे खतरों के प्रति जागरूकता फैलाता है।
  • भारत में विश्व धरोहर स्थल: भारत में वर्तमान में 40 यूनेस्को द्वारा अधिसूचित विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें ताजमहल, खजुराहो के मंदिर और सुंदरबन जैसे स्थल शामिल हैं। इनकी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।
  • विरासत और प्राकृतिक आपदाएँ: भूकंप, बाढ़ और जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाएँ भारतीय धरोहर स्थलों पर प्रभाव डाल सकती हैं। इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को अपनाने की आवश्यकता है।