विश्व जल दिवस 2025

  • 24 Mar 2025

22 मार्च 2025 को विश्व जल दिवस मनाया गया, जिसका विषय 'ग्लेशियर संरक्षण' है। यह दिन ताजे पानी के महत्व को रेखांकित करता है और जल संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है।

प्रमुख तथ्य :

  • थीम और उद्देश्य: इस वर्ष का विषय ग्लेशियर संरक्षण है, जो वैश्विक ताजे पानी की आपूर्ति में ग्लेशियरों की भूमिका और जलवायु परिवर्तन के कारण उनके तेजी से पिघलने की चुनौती पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • सतत विकास लक्ष्य (SDG): यह आयोजन SDG 6 (सभी के लिए जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना) और SDG 13 (जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई) से जुड़ा है।
  • इतिहास: विश्व जल दिवस की शुरुआत 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। यह हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।
  • महत्वपूर्ण आंकड़े: वर्तमान में, लगभग 2.2 अरब लोग स्वच्छ पेयजल तक पहुंच से वंचित हैं। 2023 में, ग्लेशियरों ने 600 गीगाटन पानी खोया, जो पिछले 50 वर्षों में सबसे बड़ा नुकसान है।
  • भारत में पहल: हरियाणा के पंचकूला में 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन – 2025' शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और "हर बूंद मायने रखती है" दृष्टिकोण को साकार करना है।