अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025
- 21 Mar 2025
20 मार्च 2025 को, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को मनायेजाने वाले अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर भारत की वनों, खाद्य सुरक्षा और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस - 2025 का थीम या विषय "वन और खाद्य" है, जो वनों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस और भारत का समग्र दृष्टिकोण :
- अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस: यह दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। 21 मार्च को दिन और रात बराबर होते हैं, जो प्रकृति और पारिस्थितिकी संतुलन का प्रतीक है। इसे 2012 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया था।
- राष्ट्रीय कृषि वानिकी नीति:
- 2014 में शुरू की गई इस नीति का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में सुधार करना है।
- ICAR-CAFRI तकनीकी समर्थन प्रदान करता है, और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- ग्रीन इंडिया मिशन (GIM):
- लक्ष्य: 5 मिलियन हेक्टेयर वनों का विस्तार और 5 मिलियन हेक्टेयर भूमि की गुणवत्ता में सुधार।
- अब तक ₹909.82 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिससे 155,130 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण हुआ है।
- वन अग्नि रोकथाम और प्रबंधन योजना:
- उपग्रह आधारित वन अग्नि निगरानी प्रणाली विकसित की गई है।
- SMS और ईमेल अलर्ट के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाती है।
- वन धन योजना: 2018 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 6,000 वन धन विकास केंद्र स्थापित किए गए हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे