अमेरिका और युक्रेन के बीच समझौता स्थगित

  • 01 Mar 2025

28 फरवरी 2025 को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जो एक तीखी बहस में बदल गई। इस बैठक का उद्देश्य यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों के सौदे पर चर्चा करना था, लेकिन यह बैठक जल्द ही एक सार्वजनिक विवाद में बदल गई।

मुख्य तथ्य:

  • बैठक का विवाद: ट्रंप ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिकी सहायता के लिए पर्याप्त आभार नहीं व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "आप या तो समझौता करेंगे या हम बाहर हो जाएंगे। अगर हम बाहर हो जाते हैं, तो आपको यह स्वयं लड़ना होगा। मुझे लगता है कि यह अच्छा नहीं होगा"।
  • वाइस प्रेसिडेंट JD वैंस की भूमिका: वैंस ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकी सहायता को लेकर "आभार" प्रकट नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की ने कभी भी "धन्यवाद" नहीं कहा है।
  • रूस के साथ शांति वार्ता: ट्रंप ने जेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने के लिए कहा, अन्यथा अमेरिकी समर्थन वापस लेने की धमकी दी।
  • सौदे की विफलता: इस बैठक के बाद, जेलेंस्की बिना किसी समझौते के व्हाइट हाउस से चले गए। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि जेलेंस्की अमेरिकी सहायता के साथ शांति के लिए तैयार नहीं हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया: इस घटना के बाद, कई यूरोपीय नेताओं ने जेलेंस्की का समर्थन किया, जबकि रूसी अधिकारियों ने ट्रंप और वैंस के व्यवहार की प्रशंसा की।