​'सुपर-अर्थ' - HD 20794 d की खोज

  • 11 Feb 2025

हाल ही में, एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में प्रकाशित एक लेख में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 20 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक तारे की परिक्रमा करते हुए HD 20794 d नामक ग्रह के अस्तित्व की पुष्टि की है। यह खोज पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह ग्रह पृथ्वी के नजदीक है और इसमें जीवन की संभावना है।

मुख्य तथ्य:

  • जीवन योग्य क्षेत्र: HD 20794 d अपने तारे के जीवन योग्य क्षेत्र के भीतर स्थित है, जहाँ की परिस्थितियाँ तरल जल के अस्तित्व के अनुरूप हैं।
  • आकार और द्रव्यमान: इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी से छह गुना है।
  • कक्षा: HD 20794 d को अपने तारे की परिक्रमा पूरी करने में 647 दिन लगते हैं। इसकी कक्षा अण्डाकार है, जिसके कारण ग्रह जीवन योग्य क्षेत्र के अंदर और बाहर जाता रहता है।
  • पहली बार जानकारी : इस ग्रह का पहली बार पता 2022 में ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक माइकल क्रेटिग्नियर ने लगाया था।
  • खोज प्रक्रिया: इस ग्रह की खोज में चिली में ला सिला वेधशाला में HARPS और ESPRESSO स्पेक्ट्रोग्राफ से दो दशकों से अधिक के डेटा का विश्लेषण शामिल था।
  • अधिक शक्तिशाली दूरबीनों का उपयोग: भविष्य में, नई और अधिक शक्तिशाली दूरबीनों जैसे कि एक्सट्रीमली लार्ज टेलीस्कोप (ELT) और LIFE परियोजना का उपयोग इस ग्रह के वातावरण का गहराई से अध्ययन करने के लिए किया जाएगा।
    • ELT (एक्सट्रीमली लार्ज टेलीस्कोप): यह एक भूमि-आधारित विशालकाय दूरबीन है जो यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला (ESO) द्वारा बनाई जा रही है। इस दूरबीन का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मांड की संरचना और ग्रहों के वातावरण का अध्ययन करना है।
    • LIFE परियोजना: यह एक अंतरिक्ष-आधारित मिशन है जिसका उद्देश्य एक्सोप्लैनेट्स के वातावरण में बायोसिग्नेचर (जैविक संकेत) की खोज करना है।