राष्ट्रीय खेल नीति, 2024 का मसौदा

  • 09 Oct 2024

3 अक्टूबर, 2024 को युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने सार्वजनिक परामर्श के लिए राष्ट्रीय खेल नीति ((NSP) 2024 का मसौदा जारी किया।

  • यह नीति राष्ट्रीय खेल नीति, 2001, खेलों इंडिया योजना और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS) जैसी पिछली पहलों पर आधारित होगी।
  • मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति दो दशक से अधिक समय पहले तैयार की गई थी। इस कारण एक नई व्यापक राष्ट्रीय खेल नीति तैयार करना अनिवार्य है,जिसमें खेल के क्षेत्र में नवीनतम विकास को शामिल किया जाएगा।
  • इस नीति में वर्तमान तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे में सुधार और प्रतिभा को बढ़ावा देकर भारत को वैश्विक खेल नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना है।
  • इसका विजन “राष्ट्र निर्माण के लिए खेल – राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल की शक्ति का उपयोग” ( Sports for Nation Building – Harness the Power of Sports for Nation's Holistic Development),जो ‘विकसित भारत’ के सिद्धांतों के अनुरूप है।
  • इस मसौदा नीति के पांच प्रमुख स्तम्भ निम्नलिखित है;
    • आर्थिक विकास के लिए खेल;पर्यटन, विनिर्माण आदि जैसे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खेलों का लाभ उठाना।
    • खेल एक जन आंदोलन; समुदायों को शामिल करना, राष्ट्रीय फिटनेस रैंकिंग और इंडेक्सिंग प्रणाली की स्थापना करना, और शारीरिक शिक्षा ढांचे में सुधार करना।
    • सामाजिक विकास के लिए खेल; स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देना और खेलों के माध्यम से समावेशिता, स्वास्थ्य, और शिक्षा को सुविधाजनक बनाना।
    • NSP 2024 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति,2020 (NEP) के साथ सुसंगत बनाना; खेल को शिक्षा के साथ एकीकृत करना।
    • वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता;उन्नत बुनियादी ढांचा, प्रतिभा पहचान आदि को प्रोत्साहित करना।