कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव सचिवालय की स्थापना हेतु समझौता

  • 02 Sep 2024

30 अगस्त, 2024 को भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सुरक्षा और स्थिरता की चुनौतियों से निपटने के लिए कोलंबो में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन सचिवालय (Colombo Security Conclave Secretariat) की स्थापना के लिए चार्टर और समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने संबंधित सदस्य देशों की ओर से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय खतरों के साथ-साथ सदस्य देशों के लिए आम चिंता की चुनौतियों का समाधान करके क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
  • सीएससी के तहत सहयोग के 5 स्तंभ- समुद्री सुरक्षा और संरक्षण, आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला, तस्करी और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध का मुकाबला, साइबर सुरक्षा व महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की सुरक्षा एवं मानवीय सहायता और आपदा राहत हैं।
  • कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का गठन वर्ष 2011 में भारत, श्रीलंका और मालदीव के त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में किया गया था।
  • इसके बाद मॉरीशस और बांग्लादेश को सदस्य के रूप में और सेशेल्स को पर्यवेक्षक के रूप में इसमें शामिल किया गया।