राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024

  • 24 Aug 2024

22 अगस्त, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किये।

  • प्रसिद्ध जैव रसायनज्ञ और बैंगलोर स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक गोविंदराजन पद्मनाभन को पहला विज्ञान रत्न पुरस्कार (Vigyan Ratna Puraskar) प्रदान किया गया।
  • भारत सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिए जाने वाले विज्ञान रत्न पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2024 से की है।
  • राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के पहले संस्करण में चार श्रेणियों विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम श्रेणी में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को 33 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
  • अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चंद्रयान-3 टीम को विज्ञान टीम पुरस्कार प्रदान किया गया।