CSIR के पूर्व महानिदेशक गिरीश साहनी का निधन

  • 24 Aug 2024

19 अगस्त, 2024 को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के पूर्व महानिदेशक गिरीश साहनी का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • डॉ. साहनी की विशेषज्ञता प्रोटीन इंजीनियरिंग, आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में थी।
  • उन्होंने प्रोटीन कार्डियोवैस्कुलर दवाओं, विशेष रूप से क्लॉट बस्टर्स (Clot Busters) और मानव शरीर के भीतर उनके तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • उन्होंने भारत के पहले स्वदेशी क्लॉट बस्टर दवा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • डॉ. साहनी 1991 में चंडीगढ़ स्थित सीएसआईआर प्रयोगशाला, इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (IMTECH) में शामिल हुए। 2005 में वे इसके निदेशक बने और 2015 में सीएसआईआर के महानिदेशक नियुक्त होने तक इस पद पर बने रहे।