चेन्नई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र का उद्घाटन

  • 21 Aug 2024

18 अगस्त, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के चेन्नई में तटरक्षक बल के नए समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) का उद्घाटन किया।

  • इस अवसर पर उन्होंने दो नई तटरक्षक इकाइयों - चेन्नई में क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (RMPRC) और पुडुचेरी में तटरक्षक वायु एन्क्लेव (CGAE) का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
  • समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) समुद्र में संकट में फंसे नाविकों और मछुआरों के बचाव के लिए बेहतर समन्वय की सुविधा प्रदान करेगा।
  • इसमें स्थलीय और उपग्रह प्रणालियों के माध्यम से संकट की निगरानी के लिए नवीनतम उपकरण लगाए गए हैं और इसमें उन्नत संचार प्रणाली भी शामिल है।
  • क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (RMPRC) हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के तटीय राज्यों में समुद्री प्रदूषण, विशेष रूप से तेल और रासायनिक प्रदूषण के खिलाफ प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए अपनी तरह की पहली सुविधा है।
  • इस केंद्र की स्थापना की घोषणा सबसे पहले नवंबर 2022 में कंबोडिया में आयोजित पहली इंडो-आसियान बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने की थी।
  • तटरक्षक वायु एन्क्लेव, भारतीय तटरक्षक बल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है; यह पुडुचेरी और दक्षिण तमिलनाडु तट पर समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह एयर एन्क्लेव चेतक और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन से लैस होगा।