पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का निधन

  • 20 Aug 2024

18 अगस्त, 2024 को पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का 83 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया।

  • उन्होंने 30 सितंबर, 2000 से 31 दिसंबर, 2002 तक 20वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी थीं।
  • जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का जन्म 5 दिसंबर, 1940 को केरल के त्रिवेन्द्रम में हुआ था।
  • 13 दिसंबर, 1959 को भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक होने के बाद उन्हें आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने अगस्त 1975 से जुलाई 1976 तक भारतीय सेना की सबसे पुरानी आर्टिलरी माउंटेन रेजिमेंट में से एक ‘इंडिपेंडेंट लाइट बैटरी’ की भी कमान संभाली और बाद में सितंबर 1977 से मार्च 1980 तक गज़ाला माउंटेन रेजिमेंट की कमान संभाली।