राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • 07 Aug 2024

6 अगस्त, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ (Companion of the Order of Fiji) से सम्मानित किया गया।

  • राष्ट्रपति को यह सम्मान फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनिवेरे द्वारा प्रदान किया गया।
  • यह भारत और फिजी के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मान्यता और मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
  • कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, नागरिकों या अन्य विदेशियों को प्रदान किया जाता है।
  • इसे फिजी या मानवता के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि या सर्वोच्च स्तर की सराहनीय सेवा के सम्मान में प्रदान किया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2023 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रदान किया गया था, जिसमें उनके वैश्विक नेतृत्व और योगदान को मान्यता दी गई थी।