नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में निधन

  • 06 Aug 2024

3 अगस्त, 2024 को भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया।

  • वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीनों से आईसीयू में थीं।
  • यामिनी कृष्णमूर्ति का जन्म 20 दिसंबर, 1940 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मदनपल्ली में हुआ था।
  • इन्हें 1968 में 28 वर्ष की अल्पायु में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण तथा 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • इन्हें 1977 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।