उर्सुला वॉन डेर लेयेन दूसरी बार यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष

  • 20 Jul 2024

18 जुलाई, 2024 को यूरोपीय संसद द्वारा उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen’s) को दूसरी बार 5 वर्षीय कार्यकाल के लिए यूरोपीय आयोग (European Commission) का अध्यक्ष चुना गया।

  • वर्तमान में यूरोपीय संसद के 719 सदस्य हैं। संसद में यह मतदान गुप्त पेपर बैलट द्वारा किया गया, जिसमें जर्मनी की उर्सुला वॉन डेर लेयेन को 401 वोट मिले, जबकि कुल 284 सदस्यों ने उनके खिलाफ़ मतदान किया, वहीं 22 वोट अमान्य करार दिए गए।
  • वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संसद को संबोधित किया और अगले 5 वर्षों के लिए अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।
  • उन्होंने यूरोपीय ग्रीन डील को जारी रखने का संकल्प लिया, जो उनके पहले कार्यकाल की एक प्रमुख नीति थी।
  • यूरोपीय संघ की संधि (Treaty of the European Union) के अनुच्छेद 14 में प्रावधान है कि यूरोपीय संघ "आयोग के अध्यक्ष का चुनाव करेगा।"
  • उर्सुला वॉन डेर लेयेन 2019 से आयोग की अध्यक्ष हैं।
  • उल्लेखनीय है कि जून 2024 में पूर्व पुर्तगाली प्रधानमंत्री ‘एंटोनियो कोस्टा’ को यूरोपीय परिषद (European Council) का नया अध्यक्ष चुना गया था।