प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा

  • 11 Jul 2024

8-9 जुलाई, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर रूस की दो-दिवसीय आधिकारिक यात्रा की।

  • फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से भारतीय प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यह पहली द्विपक्षीय बैठक थी।
  • 9 जुलाई, 2024 को भारत के प्रधानमंत्री ने मास्को में रूस के राष्ट्रपति के साथ 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की।
  • भारत और रूस ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति जताई, जिसमें पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग भी शामिल है।
  • दोनों देशों ने रक्षा आपूर्ति में देरी पर चर्चा की तथा रक्षा उपकरणों के सह-उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • जलवायु परिवर्तन, ध्रुवीय अनुसंधान, कानूनी मध्यस्थता और दवा प्रमाणन सहित कई विषयों पर कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • भारतीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में रोसाटॉम पैवेलियन में भारत के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में प्रयुक्त VVER-1000 रिएक्टर का एक मॉडल " एटॉमिक सिम्फनी " भी प्रदर्शित किया गया।